आगरालीक्स…(23 October 2021 Agra News) लगातार चौथे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम. इस महीने में 18 बार बढ़े रेट. इस शहर में पेट्रोल अब 120 रुपये प्रति लीटर के करीब. जानिए आगरा में लेटेस्ट रेट
आगरा में इतने हुए दाम
पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. अक्टूबर का महीना तो ऐसा आया है जिसमें अभी तक के दिनों में से सिर्फ 5 दिन ही ऐसे हैं जिसमें पेट्रोल और डीजल के रेट न बढ़े हों. यानी आज तक के 23 दिनों में से 18 बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं. अब लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल में 33-34 पैसे की वृद्धि की गई है. आगरा में पेट्रोल काफी समय पहले ही सौ से पार पहुंच चुका है. धीरे-धीरे डीजल भी अपनी शतकीय पारी खेलने को बेताब दिखाई दे रहा है. महंगाई की ये मार है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. आगरा में अब पेट्रोल 104.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल 96.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
यहां सबसे ज्यादा महंगा
बात करें देश के अन्य शहरों की तो सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है. यहां पेट्रोल के रेल 119.42 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 110.26 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा अनूपपुर, परभणी, भोपाल और जयपुर में भी पेट्रोल 115 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक है.
अभी बढ़ते रहेंगे दाम
इधर तेल कंपनियों की ओर से लोगों को पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी प्रकार की कमी का कोई अंदेशा नहीं है बल्कि आने वाले तीन से छह महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम इस समय करीब 85 डॉलर प्रति बैरल हैं. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले तीन से छह महीनों में इसके दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में वर्तमान कीमतों से 8 से 10 रुपये तक और महंगे हो सकते हैं.
- 23 October 2021 AGra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Diesel price in agra
- Latest Diesel price in AGra
- Latest petrol price in Agra
- Petrol and diesel prices increased again for the fourth consecutive day. Know the latest rates in Agra...#agranews
- Petrol price in agra