आगरालीक्स …(Agra News 26th October).आगरा में त्योहार से पहले सरसों के तेल और रिफाइंड के रेट में कमी आई है लेकिन सब्जियों के रेट से पसीना छूट रहा है।
आगरा में सरसों के तेल और रिफाइंड के रेट में कमी आई है। पांच से 10 रुपये तक गिरावट आई है। सरसों के तेल के रेट 185 रुपये तक थे, ये घटकर 180 रुपये तक पहुंच गए हैं। जबकि सरसों का तेल खुले में 145 रुपये का था यह घटकर 140 रुपये हो गया है।
रिफाइंड के रेट 10 रुपये तक कम
वहीं, रिफाइंड के रेट में 10 रुपये तक की गिरावट आई है। रिफाइंड के रेट 155 से 145 रुपये के बीच थे, यह घटकर 135 से 145 तक हो गए हैं।

टमाटर 70 और फूल गोभी, लोकी 60
वहीं, पफल और सब्जी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर 40 से 50 रुपये तक बिक रहा था, यह अब 60 से 70 रुपये तक पहुंच गया है। फूल गोभी, लोकी 30 से 40 रुपये प्रति किलो था, यह बढ़कर 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।