
आगरा में लगातार बम धमाके की धमकी मिल रही हैं, स्कूलों में धमकी के पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं। ताजमहल को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभी तक ताजमहल के गेट सूर्यास्त के बाद बंद कर दिए जाते थे, लेकिन खिडकियां खुली रहती थी। इससे पर्यटक और स्थानीय लोग ताजमहल से बाहर निकलते हैं। पिछले दिनों ताजमहल की चेकिंग के दौरान प्रवेश द्वार के बगल की खिडकियां खुली मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आतंकी खतरे के इनपुट के बाद गेट और खिड़की बंद करने के साथ इन्हें सील भी किया जा रहा है। एएसआई और सीआईएसएफ की संयुक्त सील प्रवेश द्वारों पर लगाई जा रही है। दक्षिणी और पश्चिमी गेट के व्यापारियों ने खिड़कियों को भी निकासी के लिए बंद करने का विरोध किया, लेकिन एएसआई अधिकारी सुरक्षा को लेकर खुद पर सवाल नहीं खड़े होने देना चाहते। एएसआई के मुताबिक गेट बंद होने का समय तय है। इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि खिड़कियां खुली रहेंगी। ऐसा आदेश आएगा तभी उन्हें खोला जाएगा।
उधर, शहर में आतंकी खतरे को देखते हुए ताजमहल की सुरक्षा भी बढा दी गई है, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेटों पर चेकिंग के साथ ताजमहल परिसर और आस पास के इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
Leave a comment