आगरालीक्स …आगरा में पानी से भरे गड्ढे में डूबी स्कूल की वैन, एनडीआरएफ की टीम की तरह लोगों ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन, 11 बच्चों की बचाई जान।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मनीष पब्लिक स्कूल है। मंगलवार सुबह स्कूल वैन में 11 बच्चों को लेकर मनीष पब्लिक स्कूल जा रहा था। रास्ते में पानी से भरे गड्ढे में वैन अनियंत्रित होकर गिर गई। गड्ढे में वैन पूरी तरह से डूब गई, ड्राइवर शीशा तोड़कर बाहर निकाला और शोर मचाया। उधर, वैन के गड्ढे में गिरते ही स्थानीय लोग आ गए।
इस तरह ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन
वैन पानी से भरे गड्ढे में पूरी तरह से डूब गई थी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। वैन के चारों कोनों पर रस्सी बांध दी जिससे वैन पूरी का कुछ हिस्सा पानी के बाहर रहे और डूबे ना, बच्चों से कहा कि वे घबराएं नहीं। इसके बाद युवक पानी से भरे गड्ढे में कूद गए।
एक के बाद एक 11 बच्चे बाहर निकाले
ग्रामीणों ने एक के बाद एक 11 बच्चों को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाल लिया। सुबह सुबह सर्दी के चलते बच्चे ठंड से ठिठुर रहे थे, ग्रामीणों ने आग जलाई, जिससे बच्चों को ठंड न लगे, सभी बच्चे ठीक हैं।