आगरालीक्स…(26 October 2021 Agra News) आगरा में समाजवादी पार्टी ने दिया मृतक सफाईकर्मी के परिजनों को दस लाख का चेक. पुलिस हिरासत में हुई थी सफाईकर्मी की मौत….
दस लाख रुपये का चेक दिया
बीते 17 अक्टूबरको थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख रुपये चोरी के आरोपी सफाईकर्मी अरुण की हिरासत में मौत के बाद कई राजनीतिक दलों के लोगों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है. विपक्षी दलों ने इस मामले में सरकार और पुलिस को घेरा है. मंगलवारको समाजवादी पार्टी की ओर से दस लाख रुपये का चेक मृतक सफाईकर्मी की पत्नी को दिया गया है. यह आर्थिक सहायता राशि का चेक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, ज़िला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार व महानगर उपाध्यक्ष रिजवान उद्दीन कुरैशी प्रिंस द्वारा दिया गया.
ये बोले सपा नेता
राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवारों की विपक्ष में रहकर मदद की है. इसके विपरीत अन्य राजनीतिक दल सरकारी कोष से इमदाद करने में कंजूसी और भेदभाव बरत रहे हैं. वही ज़िला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि निजी कोष से अपने संसाधनों से समाजवादी पार्टी ने एक सकारात्मक सहायता करने का प्रयास किया है और उत्तर प्रदेश सरकार में बैठे लोगों को आईना दिखाने की भी कोशिश की है.
ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान श्रीप्रकाश, पिंटू, धर्मेंद्र यादव, सचिन चतुर्वेदी, गौरव यादव, राजपाल यादव, रमन गोयल, सलीम शाह, क्षमा जैन सक्सेना, प्रिंस रिजवान, रामनरेश यादव, देवेंद्र यादव, डॉ हेमंत यादव, यदुवीर यादव, राजकुमार राठोर, एदलसिंह कुशवाह, सत्यभान, अरुण शर्मा आशु, मुहिन बाबूजी,संजय तोमर इत्यादि साथ रहे.