एंटरटेनमेंटलीक्स…नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिया ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) छोड़ने का फैसला. जानिए क्या कहा ऐक्टर ने..
अभिनय से बनाई पहचान
बॉलीवुड अभिनेता और अपनी ऐक्टिंग से जाने जाने वाले नवाजुद्धीन सिद्धीकी बहुत ही बेहतरीन अभिनेता है. उनकी कई फिल्में पद्रे पर हिट रही है और इनकी ऐक्टिंग के चलते फैंस उनके दिवाने है और उनकी फिल्मों का बेसबरी से इंतजार करते है. नवाजुद्धीन सिद्धीकी ने बॉलीवुड के साथ साथ डिजिटल प्लेटफार्म में भी अपनी अभिनय से अपनी छाप छोड़ी है. नवाजुद्दीन ने नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था. और यह लोगों द्वारा काफी पसंद भी की गई थी. पर अब नवाजुद्धीन ने कुछ ऐसा फैसला लिया है जिसको सुनकर उनके फैंस चिंता में आ जाऐंगे.
OTT प्लेटफार्म को कहा अलविदा
‘सेक्रेड गेम्स’ जैसे शो में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला किया है. अभिनेता ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए “ढांडा (रैकेट)” में बदल गए हैं. अभिनेता ने इसका खुलासा किया और कहा, “मंच निरर्थक शो के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है. हमारे पास या तो ऐसे शो हैं जो पहली जगह में देखने लायक नहीं हैं. या शो के सीक्वल जिनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है. ”
जब उनसे पुछा गया की उन्होने ऐसा निर्णय क्यों लिया तो इस पर वो कहते है कि “जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स किया, तो डिजिटल माध्यम के आसपास एक उत्साह और चुनौती थी. नई प्रतिभाओं को मौका दिया जा रहा था अब ताजगी चली गई है.