आगरालीक्स….(Agra News 1st November) आगरा में डेंगू और बुखार का प्रकोप है। सर्दी जुकाम के साथ बच्चों को तेज बुखार आ रहा है। बच्चों को कैसे बचाएं, विशेषज्ञ के अनुसार।
आगरा में डेंगू और वायरल बुखार कहर बरपा रहा है, अभी राहत नहीं मिल रही है। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू में तेज बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी आ रही है। तीन दिन में बुखार ठीक होने के बाद प्लेटलेटस काउंट कम हो रहे हैं, इस दौरान मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है और अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
दीपावली की सफाई से बढ़ी एलर्जी की समस्या
दीपावली के लिए सफाई हो रही है, इससे बच्चों में एलर्जी की समस्या बढ़ गई है और सर्दी जुकाम के साथ बुखार आ रहा है। बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञों के यहां मरीजों की लाइन लगी हुई है, अस्पताल फुल हैं।

इस तरह बचें
मच्छरों से बचें, घर में मच्छर न पनपने दें
शरीर को ढक कर रखे
घर में सफाई के दौरान मास्क लगा लें, एक दिन में ही पूरे घर की सफाई ना करें
मौसम बदल रहा है, ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें
बुखार आने पर केवल पैरासीटामोल टैबलेट ही दें कोई और दवा न दें