आगरालीक्स…(1 November 2021 Agra News) दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका. सिलेंडर 264 रुपये हुआ महंगा. लगातार छठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े….
कामर्शियल गैस सिलेंडर दो हजार से ऊपर पहुंची
दिवाली से पहले आम आदमी की कमर पूरी तरह से महंगाई तोड़ने में लगी हुई है. अक्टूबर के महीने में 24 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए.हाल ये है कि इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड बना रही हैं. लेकिन आज एक नवंबर को अब कमिर्शयल गैस सिलेंडर पर एकसाथ 264 रुपये बढ़ाए गए हैं. व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. उनको अब 19 किलो के सिलेंडर की रीफिल के लिए 2038 रुपये चुकाने होंगे. पिछले महीने 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की रीफिल 1771.50 रुपये थी.यदि एक साल की वृद्धि देखी जाए तो व्यवसायिक सिलेंडर 764 रुपये महंगा हो चुका है. एक नवंबर 2020 को 19 किलो के सिलेंडर की रीफिल 1274 रुपये के स्तर पर थी.
राहत की बात—घरेलू सिलेंडर पर नहीं बढ़े दाम
हालांकि लिक्विड पेट्रोलियम गैस के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नवंबर 2021 की एलपीजी रेट लिस्ट फिलहाल राहत भरी है. तेल कंपनियों ने घरेलू रीफिल की रेट स्थिर रखने का निर्णय लिया है. बीते महीने की तरह इस बार भी 14.2 किलो के सिलेंडर की रीफिल के लिए 912.50 रुपये चुकाने होंगे.
पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार छठवें दिन पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 37-38 पैसे की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद आगरा में पेट्रोल की कीमत 106.45 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश में फिलहाल राजस्थान के श्रीगंगानगर में 122 रुपये से अधिक लीटर पेट्रोल बिक रहा है.