Friday , 7 August 2026
Home आगरा Gift business in Agra gave boom to the market. Companies took out attractive gift packs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Gift business in Agra gave boom to the market. Companies took out attractive gift packs…#agranews

210

आगरालीक्स… (1 November 2021 Agra News) आगरा में गिफ्ट के कारोबार ने दिया बाजार को बूम. कंपनियों ने निकाले आकर्षक गिफ्ट पै​क. कॉरपोरेट गिफ्ट में चांदी के सिक्के और कैंडी बाउल्स में दिए जा रहे मेवे

कोरोना काल के बाद गिफ्ट का चलन एक बार फिर बढ़ गया है। कॉरपोरेट गिफ्ट की भरमार है। बिजनेस मैन और अन्य उद्योग​पति इन गिफ्टों को धड़ल्ले से बांट रहे हैं। इधर व्यक्तिगत गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं।

कॉरपोरेट गिफ्ट
गिफ्ट विक्रेता इस श्रेणी पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं। बीते सालों की तरह इस बार भी बड़ी कंपनियों ने मिक्स पैक निकाले हैं। जूस, कोल्र्ड ंड्रक, नमकीन, वेफर्स, बिस्किट, चॉकलेट, मेवे आदि को तरह-तरह की र्पैंकग में पेश किया गया है। ज्यादा दिन तक साथ देने वाली मिठाइयों के पैक भी तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा प्लास्टिक के आइटम, बिजली उपकरण, थर्मोवेयर, चांदी सिक्के, किचिनवेयर, कलम, डायरी, फूलदान, मूर्तियां सहित ढेरों आइटम इस श्रेणी में शामिल किए जा रहे हैं। कुछ जगह टोकरी, थाल, आकर्षक डिब्बे, कैंडी बाउल्स में मेवे रखकर आकर्षक तरीके से पैक कराकर डिस्प्ले किए गए हैं। इनको खरीदार की क्षमता के अनुसार भी तैयार करके रखा गया है। इस बार 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के ऐसे पैक मांग में हैं।

व्यक्तिगत गिफ्ट
ऐसे गिफ्ट का बाजार साल भर कायम रहता है। लेकिन दीपावली पर इसकी मांग बढ़ जाती है। नए रिश्तेदार, मंगेतर, मित्र, शिक्षक, गुरू, बॉस के लिए गिफ्ट देने वालों के लिए भी बाजार में ढेरों वैराइटी हैं। चॉकलेट के आकर्षक पैक के साथ ही गैजेट की विशाल रेंज इस श्रेणी में अच्छी बिक रही है। इसके अलावा आर्टीफिशियल ज्वैलरी, प्रतीकात्मक शोपीस, डिओड्रेंट एवं परफ्यूम, जेवर आदि चल रहे हैं। नई रिश्तेदारी में भुने हुए काजू और पिस्ते के साथ विदेशी चॉकलेट के रेडीमेड पैक उपलब्ध हैं। शहर भर की गिफ्ट दुकानों पर फूलदान, कृत्रिम फूल, घड़ी, चश्मा, पर्स आदि आइटम भी हैं। कुछ कंपनियों ने डियोड्रेंट के साथ पर्स, या फिर परफ्यूम सेट के साथ चाबी के छल्ले को एक साथ पैक करके मार्केट में पेश किया है।

औपचारिक गिफ्ट
य​​ह समय गृह प्रवेश या प्रतिष्ठान के शुभारंभ को उपयुक्त माना जाता है। वहीं त्योहार के दिन परिवारों से औपचारिक मुलाकातें भी बढ़ती हैं। लोग इन अवसरों पर खाली हाथ जाना उचित नहीं मानते। चूंकि मिठाई का उपयोग सीमित समय के लिए होता है, लोग ऐसी वस्तु उपहार में देना पसंद कर रहे हैं जो अधिक समय तक साथ रहे। इस श्रेणी में देवी-देवताओं के सुन्दर शोपीस एवं वॉल र्हैंंगग, मूर्तियां, डोअर र्हैंंगग, डिजाइनर लैंप, कृत्रिम फूल, फूलदान, डिजाइनर कैंडिल एवं कैंडिल स्टैंड, सीनरी, कंपनियों के रेडीमेड पैक पसंद किए जा रहे हैं। अधिक कीमत के गिफ्ट खरीदने की चाहत रखने वाले रसोई में उपयोगी सामान को भी तवज्जो दे रहे हैं। गत्ते के आकर्षक डिब्बे में रखे आयटम भी इस श्रेणी का हिस्सा बन रहे हैं।

इनकी है अच्छी मांग
चांदी के सिक्के, डॉलर, नोट, लक्ष्मी गणेश, हटरी, मूर्ति
चॉकलेट-नमकीन-जूस-मेवा-बिस्किट-सूखी मिठाई पैक
पॉलीस्टोन से तैयार मूर्तियां, फैंसी मोमबत्ती, महंगे दीपक
टोकरी में विशेष तौर पर पैक कराए गए तरह तरह के आइटम
बंधनवार, तोरण, फूलदान में सजे रंग बिरंगे कृत्रिम फूल

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

error: Content is protected !!