नईदिल्लीलीक्स…I 14 राज्यों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी, हिमाचल में कांग्रेस और एमपी में भाजपा आगे चल रही है।
असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, कर्नाटक, राजस्थान की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए मतदान हुआ था। इन 29 विधानसभा सीटों में से भाजपा पर करीब छह सीटें, कांग्रेस पर नौ सीटें और बाकी पर क्षेत्रीय पार्टियों का कब्जा था। हिमाचल की मंडी और एमपी की खंडवा, दादरा और नगर हवेली की तीन लोकसभा सीटों के सांसदों के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है, जहां मतगणना चल रही है।