आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra news) आगरा में सोशल मीडिया पर लाइव होकर ट्रेन से कटा युवक. युवक सेना की कर रहा था तैयारी इन लोगों को बताया खुदकुशी का कारण
आगरा में मंगलवार को एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. आरोपी युवक इसकी वजह अपने रिश्तेदारों और पुलिस को बता रहा था. मामला सिकंदरा के गांव मांगरौल गूजर का है. यहां 19 वर्षीय कृष्ण मुरारी रहता था. मंगलवार को कृष्णमुरारी ने रुनकता फाटक के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. इस दौरान उसने खुदको फेसबुक पर लाइव रखा. युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पुलिस और रिश्तेदारों को बताया है.
युवक का आरोप था कि गांव में हुए झगड़े में तत्कालीन चौकी प्रभारी ने समझौते के एवज में 12 हजार रुपये लिए और रिश्तेदारों ने भी उससे 15 हजार रुपये लिए थे. लेकिन इसके बाद भी युवक के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई कर दी गई. युवक का कहना था कि वह सेना की तैयारी कर रहा था लेकिन इसके कारण उसका पूरा करियर चौपट हो गया. वह अवसाद में आ गया था. मंगलवार को उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जाता है कि परिजन इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे.