आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा तीन दिन से कोरोना फ्री है लेकिन डेंगू और वायरल का कहर नहीं थम रहा. मंगलवार को एसएन में 11 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव…
11 मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
आगरा में कोरोना तो पूरी तरह से नियंत्रण में है. आगरा में एक भी कोरोना मरीज शेष नहीं है और पिछले तीन दिन से आगरा पूरी तरह से कोरोना फ्री है लेकिन चिंता की बात ये है कि डेंगू और वायरल का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी एसएन में 11 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू की पॉजिटिव आई है. इनमें आगरा के पांच, एटा के तीन और फिरोजाबाद के दो व मथुरा का एक बताया गया है. सीएमओ के अनुसार आगरा में अब डेंगू के कुल 689 मरीज हो गए हैं. सोमवार को भी 40 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी जिसमें 37 तो केवल आगरा के ही थे.
बुखार नहीं थम रहा
मौसम बदलने के साथ ही बुखार भी लोगों को उतना ही परेशान कर रहा है. शहरी क्षेत्र हो या फिर देहाती, बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं. देहात में तो हर घर में कोई न कोई बीमार है. इसकी चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं. प्रशासन द्वारा देहात क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं. ग्रामीणों को दवाएं बांटी जा रही हैं और फॉगिंग व साफ सफाई के निर्देश भी दिए जा रहे हैं.