आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के काटे जा रहे चालान. हर चौराहे पर आज से तेज हुआ चेकिंग अभियान. लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है…जो लोग नियम पालन करते दिखे—यातायात पुलिस ने उन्हें बताया ट्रैफिक योद्धा
चेकिंग अभियान आज से हुआ तेज
आगरा में त्योहार से पहले वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. कल से यातायात माह नवंबर 2021 शुरू हुआ है. ये अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है. आगरा में कल से शुरू हुए इस अभियान के तहत आज लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. हर चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात है जो कि नियम का पालन न करने वालों के चालान काट रही है. हालांकि यातायात माह के आज दूसरे दिन पुलिस द्वारा लोगों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. आटो चालकों को भी नियमों से चलने को कहा गया.

आने वाले दिनों में होगी सख्ती
यातायात माह नंबर के दूसरे दिन भले ही लोगों को नियमों का पालन करने की अपील यातायात पुलिस द्वारा की गई हो लेकिन आने वाले दिनों में सख्ती बरती जाएगी. जो भी नियम का पालन करते हुए नहीं दिखा उसका चालान किया जाएगा. दोपहिया वाहन पर दोनों बाइक सवारों को हेलमेट लगाना और कार में सीट बैल्ट का प्रयोग करना जरूरी है. इसके अलावा नंबर प्लेट पर नंबर सही होने चाहिए कोई नंबर मिटा हुआ या अधूरा होने पर भी चालान किया जा सकता है.
