आगरालीक्स… आगरा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या.
आगरा में मंगलवार रात को शाहगंज की भोगीपुरा में 60 साल के कारोबारी राम बहादुर मुद्गल की गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ कारोबारी को लेकर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगरा के शाहगंज निवासी राम बहादुर मुद्गल का फर्नीचर का काम है। मंगलवार रात को बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे उन्होंने कारोबारी राम बहादुर मुद्गल को गोली मार दी। बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।