आगरालीक्स…. आगरा में तीन सराफ पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
आगरा के पुष्पांजलि ईको सिटी नगला कली निवासी अरविंद सिंह ने अधिवक्ता राम शंकर सिंह राजपूत के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, इसमें आरोप लगाया है थ्क चार साल पहले वो पिंकू अग्रवाल के प्रतिष्ठान में नौकरी करता था, उनकी रोशन काम्प्लेक्स किनारी बाजार में दुकान है। उन्होंने लॉकडाउन में काम कराया लेकिन दो साल से सैलरी नहीं दी है। आरोप है कि पिंकू ने उनकी पत्नी से बीमा करा लिया लेकिन किस्त की रकम जमा नहीं की। आर्थिक तंगी का हवाला देकर 60 हजार रुपये की किस्त अरविंद की पत्नी से जमा करा दी, 20 हजार रुपये एसी की ईएमआई के रूप में और जमा करा दिए।
22 जुलाई को एक नंबर का माल बताकर आरेापी दिनेश और अश्वनी गुप्ता ने षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी सराफ पिंकू अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और अश्वनी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।