आगरालीक्स …(Agra News 3rd November)…..आगरा में डेंगू कहर बरपा रहा है, हर 40 मिनट में डेंगू का एक नया केस मिल रहा है। 5 दिन में रिकॉर्ड 184 डेंगू के नए केस मिले हैं।
आगरा में दीपावली पर डेंगू और बुखार का कहर बरप रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, बीते 5 दिनों में ही आगरा में डेंगू के 184 नए केस मिल चुके हैं और डेंगू के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं।
300 सैंपल की हो रही जांच
बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर डेंगू के सैंपल भी बढ़ा दिए गए हैं, हर रोज 300 से अधिक सैंपल की डेंंगू की जांच की जा रही है। इसमें 30 से अधिक डेंगू के नए केस मिल रहे हैं, डेंगू के नए केस में बच्चों की संख्या अधिक है।

दयालबाग में सबसे ज्यादा डेंगू के केस
डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज दयालबाग में मिले हैं, इसके साथ ही कमला नगर और यमुना पार में डेंगू के नए मरीज मिले हैं। देहात में वायरल बुखार और मलेरिया के मरीजों की संख्या अधिक है।
60 फीसद शहर की पॉश कॉलोनिया में डेंगू के नए केस
डेंगू के नए केस शहर की पॉश कॉलोनियों से मिल रहे हैं। डेंगू के 60 फीसद नए केस पॉश कॉलोनियों से ही मिले हैं, इसमें भी दयालबाग और कमला नगर में डेंगू के केस अधिक मिले हैं।