आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर 200 करोड़ के कारोबार के बाद सोने-चांदी में गिरावट, चांदी में एक हजार से अधिक की गिरावट, दीपावली पर सोने-चांदी की खऱीद का बेहतर मौका. धनतेरस के बाद कीमतों में तेज गिरावट आई है।
वायदा बाजार में छोटी दीपावली पर दोपहर सोना 47,360 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि धनतेरस पर 47,824 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वायदा बाजार में चांदी दोपहर तक 63,185 रुपये प्रति किलो पर थी, जबकि कल चांदी की कीमत 64,626 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

ज्वेलरी के रेट
सर्राफा बाजार में छोटी दीपावली पर ज्वेलरी के रेट इस प्रकार हैं।
फाइन गोल्ड (999) 4751 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4637 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4229 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3849 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3065 रुपये प्रति ग्राम
विशेष- ज्वेलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।