Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Diwali 2021: Shubh Muhurth to worship Lakshmi-Ganesh on Diwali..#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Diwali 2021: Shubh Muhurth to worship Lakshmi-Ganesh on Diwali..#agranews

212

आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) दीपावली पर लक्ष्मी—गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त…साथ में गोवर्धन पूजा और भैयादूज के भी शुभ मुहूर्त जानिए

दीपावली
ज्योतिषाचार्य पं. हृदयरंजनशर्मा ने बताया कि दीपावली के पांच दिन के महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, दीपावली पर गणेश जी- माँ लक्ष्मी जी के पूजन का विधान है, इसके साथ ही इस दिन भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है, इस वर्ष दीपावली का त्योहार 04 नवंबर, दिन गुरूवार को मनाया जाएगा।
दीपावली पर्व में पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय धनु और मकर लग्न मे सुबह 09:49से01:37तक इसके बाद शाम 5 बजकर 33 मिनिट से 06:10 मिनिट तकमेष लग्न प्रदोष काल रहेगा इस दिन पूजा-पाठ के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्तम समय कहा जाएगा। इसके बाद मिथुन लग्न में रात्रि 8:03 से रात्रि 10:17 मिनट के लिए”लाभ उद्देग “के दो चौघड़िया मुहूर्त होंगे जिसमें हर प्रकार का पूजा पाठ शुभ मान्य रहेगा
सिंह लग्न में पूजन का समय रात्रि 10 बजकर 33 मिनिट से रात्रि 1 बजकर 30 मिनिट तक।

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट
दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाने का विधान है। ये पर्व भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर मथुरावसियों की रक्षा करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस वर्ष गोवर्धन या अन्नकूट पूजा 05 नवंबर, दिन शुक्रवार की जाएगी।इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त साँय4:30से5:45तकरहेगा इसके बाद मैसाँयकामै 08:00बजे से 9:30तक भी इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए उत्तम समय माना जाएगा इस समय में की गई पूजा का सौ परसेंट लाभ पूजा करने वाले को प्राप्त होगा

भैय्या दूज
भैय्या दूज या यम द्वितिया का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, ये त्योहार भी राखी की तरह भाई-बहन को समर्पित होता है, इस दिन यमुना स्नान का विशेष महत्व होता है, इस वर्ष भैय्या दूज का पर्व 06 नवंबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। भाई दूज पर बहनो का अपने भाईयो के तिलक टीका करने का शुभ मुहूर्त प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक “शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 4:30 बजे तक “चर लाभ अमृत” के तीन बहुत ही बेहतरीन मुहूर्त उपलब्ध होंगे इसमें बहनें अपने भाइयों के तिलक करके उनके स्वास्थ्य रक्षा जीवन रक्षा भाग्य उन्नति के लिए कामना करेंगी

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!