आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) दिवाली पर सरकार की बड़ी राहत. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी की कम…जानिए कल से कितने रुपये लीटर होंगे दाम
महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत देते हुए बुधवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल के दामों पर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की हे. नए दाम कल से लागू होंगे. इस राहत के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है. दिवाली वाले दिन गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे.
बता दें कि आगरा में पेट्रोल इस समय 106 रुपये से भी अधिक के दाम पर प्रति लीटर मिल रहा है तो वहीं डीजल के दाम भी 100 रुपये प्रति लीटर के करीब हो गए हैं. सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के फैसले के बाद से लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी.
डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. अक्टूबर के महीने में ही 24 बार इनके दामों में बढ़ोतरी की गई. इसको लेकर लोगों का आक्रोश सरकार के प्रति बढ़ता ही जा रहा है और सरकार लोगों के निशाने पर है लेकिन एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद से लोगों का आक्रोश कम होगा.