आगरालीक्स.. ..(Agra News 4th November). . दीपावली पर प्रतिष्ठान और घर पर पूजा का समय, प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व।
दीपावली पर्व में पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय धनु और मकर लग्न मे सुबह 09:49 से 01:37तक इसके बाद शाम 5 बजकर 33 मिनिट से 06:10 मिनिट तक मेष लग्न प्रदोष काल रहेगा इस दिन पूजा-पाठ के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्तम समय कहा जाएगा। इसके बाद मिथुन लग्न में रात्रि 8:03 से रात्रि 10:17 मिनट के लिए”लाभ उद्देग “के दो चौघड़िया मुहूर्त होंगे जिसमें हर प्रकार का पूजा पाठ शुभ मान्य रहेगा
सिंह लग्न में पूजन का समय रात्रि 10 बजकर 33 मिनिट से रात्रि 1 बजकर 30 मिनिट तक।

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट:- दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाने का विधान है। ये पर्व भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर मथुरावसियों की रक्षा करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस वर्ष गोवर्धन या अन्नकूट पूजा 05 नवंबर, दिन शुक्रवार की जाएगी।इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त साँय4:30से5:45तकरहेगा इसके बाद मैसाँयकामै 08:00बजे से 9:30तक भी इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए उत्तम समय माना जाएगा इस समय में की गई पूजा का सौ परसेंट लाभ पूजा करने वाले को प्राप्त होगा
भैय्या दूज:– भैय्या दूज या यम द्वितिया का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, ये त्योहार भी राखी की तरह भाई-बहन को समर्पित होता है, इस दिन यमुना स्नान का विशेष महत्व होता है, इस वर्ष भैय्या दूज का पर्व 06 नवंबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। भाई दूज पर बहनो का अपने भाईयो के तिलक टीका करने का शुभ मुहूर्त प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक “शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 4:30 बजे तक “चर लाभ अमृत” के तीन बहुत ही बेहतरीन मुहूर्त उपलब्ध होंगे इसमें बहनें अपने भाइयों के तिलक करके उनके स्वास्थ्य रक्षा जीवन रक्षा भाग्य उन्नति के लिए कामना करेंगी*
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250