आगरालीक्स(..Agra News 5th November ). आगरा में दीपावली बाजार में खुशियां दे गई, 800 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ, दीपावली के दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
आगरा में दीपावली से बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। दीपावली पर गुरुवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्वैलरी शोरूम से लेकर मिठाई और कपड़ों की दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
कपड़े और मिठाई की रिकॉर्ड बिक्री
कोरोना काल में बाजार धड़ाम हो गया था,दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। कपड़ों की बिक्री थम गई थी, मिठाई खरीदने वालों की भी संख्या कम होने लगी थी लेकिन दीपावली पर कपड़े और मिठाई की रिकॉर्ड बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर सुबह से लाइन लगी रही, अधिकांश मिठाई विक्रेताओं की मिठाई दोपहर तक खत्म हो गई। वहीं, कपड़ों के शोरूम पर लाइन खत्म नहीं हुई। शाम तक लोगों ने खरीदारी की।

800 करोड़ का कारोबार
बाजार के जानकारों के अनुसार, दीपावली पर 800 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा कारोबार सर्राफा बाजार में 300 करोड़ से अधिक का हुआ है, जबकि आटोमोबाइल इंडस्ट्री में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। कपड़े और घर के सजावट के सामान की बिक्री भी 150 करोड़ से अधिक की हुई है। इसी तरह से मिठाई और उपहार का कारोबार 150 करोड़ से अधिक का हुआ है। यही नहीं बम पटाखों की दुकान दो दिन ही लगी लेकिन कारोबार 10 करोड़ से अधिक है। इसके साथ ही अन्य बाजारों में भी जमकर बिक्री हुई है।