आगरालीक्स…(5 November 2021 Agra News) आगरा में गोवर्धन पूजा और भैयादूज के शुभ मुहूर्त जानिए. इस समय की गई अन्नकूट की पूजा का मिलेगा लाभ.
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट
दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाने का विधान है। ये पर्व भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर मथुरावसियों की रक्षा करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. गोवर्धन आज मनाया जा रहा है. इसका शुभ मुहूर्त शाम से शुरू हो चुका है. पहले इसका शुभ मुहूर्त साँय 4:30 से 5:45 तक था. ये समय समाप्त हो चुका है लेकिन अभी रात को इसका शुभ मुहूर्त बाकी है. अब से कुछ ही देर बाद साँय को 08:00 बजे से 9:30 तक भी इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए उत्तम समय माना जाएगा. इस समय में की गई पूजा का सौ परसेंट लाभ पूजा करने वाले को प्राप्त होगा.
भैय्या दूज
भैय्या दूज या यम द्वितिया का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, ये त्योहार भी राखी की तरह भाई-बहन को समर्पित होता है, इस दिन यमुना स्नान का विशेष महत्व होता है, इस वर्ष भैय्या दूज का पर्व 06 नवंबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। भाई दूज पर बहनो का अपने भाईयो के तिलक टीका करने का शुभ मुहूर्त प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक “शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 4:30 बजे तक “चर लाभ अमृत” के तीन बहुत ही बेहतरीन मुहूर्त उपलब्ध होंगे इसमें बहनें अपने भाइयों के तिलक करके उनके स्वास्थ्य रक्षा जीवन रक्षा भाग्य उन्नति के लिए कामना करेंगी
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250