आगरालीक्स ..(Agra News 8th November).आगरा में गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने रात में हाईवे के कट को बंद करने पहुंचे हाईवे अथारिटी के अधिकारी, कट बंद होने से सिकंदरा चौराहे से वाहन चालकों को घूमकर आना पड़ेगा।
आगरा दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज के बाद खंदारी चौराहा पर कट है। आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर बन रहा है, आईएसबीटी से आगे एक कट दिया गया है। मगर, यह अस्थायी है। इसके बाद गुरु द्वारा गुरु का ताल पर कट है, इस कट से आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा क्षेत्र, भगवान टॉकीज और महर्षिपुरम के लोग आते जाते हैं। गुरु द्वारा गुरु का ताल के बाद पुराने कामायनी हॉस्पिटल के सामने कट था इसे बंद कर दिया गया है, ऐसे में अगला कट सिकंदरा चौराहे पर है।

गुरु द्वारा गुरु का ताल कट को बंद करने का विरोध
रविवार रात को हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी गुरु द्वारा गुरु का ताल कट को बंद करने पहुंचे, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। कहा कि ऐतिहासिक गुरु द्वारा गुरु का ताल पर तमाम श्रदृधालु आते हैं, ऐसे में कट बंद नहीं होना चाहिए। गुरु द्वारा गुरु का ताल कट बंद होने से सिकंदरा चौराहे से लोगों को घूमकर आना पड़ेगा।
एक किलोमीटर लंबा हो जाएगा रास्ता
गुुरु द्वारा गुरु का ताल बंद करने से सिकंदरा खंदारी रोड पर जाने के लिए लोगों को एक किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ेगा, इससे पहले कैलाश मंदिर मोड बंद कर दिया गया था, इससे भी लोगों को यही समस्या आ रही है और एक किलोमीटर दूरी बढ़ गई है।