Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Woman alleges husband is impotent #agranews
आगराबिगलीक्स

Woman alleges husband is impotent #agranews

192

आगरालीक्स… (Agra News 8th November ) आगरा में हाई प्रोफाइल फैमिली में पत्नी ने पति पर लगाए आरोप, कहा पति संबंध बनाने लायक नहीं है। पति का होगा मेडिकल, परिवार परामर्श केंद्र में 11 दंपती एक दूसरे के साथ रहने को हो गए तैयार, आठ केस में मुकदमे के आदेश।

आगरा में पति पत्नी के विवाद में सुलह कराने के लिए हर रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग की जाती है। यहां पति पत्नी को बुलाया जाता है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 95 दंपती को बुलाया गया, इसमें से 32 दंपती काउंसिलिंग के लिए पहुंचे।
पत्नी ने आरोप लगाया पति संबंध बनाने लायक नहीं
परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के लिए एक दंपती पहुंचे, इनकी शादी 2 साल पहले हुई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद वह 11 महीने तक ससुराल रही, लेकिन पति उसके पास नहीं आता था उससे दूर रहने की कोशिश करता था। नौ महीने पहले वह अपने मायके आ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति संबंध बनाने लायक नहीं है, कुछ कमी है। महिला ने पति और ससुरालीजनों पर धोखे में रखकर शादी करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

मेडिकल कराने के लिए कहा
इस मामले में पत्नी के आरोप पर उनके पति का कहना है कि वह साथ नहीं रहना चाहती है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है। काउंसर ने महिला के पति से बात की, उनसे कहा है कि अगली तारीख पर अपनी मेडिकल रिपोर्ट लेकर आएं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उनमें कोई कमी नहीं है और वह संबंध बनाने लायक हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे आदेश दिए जाएंगे।

11 दंपती में हुई सुलह
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना का मीडिया से कहना है कि 95 दंपती को रविवार को बुलाया गया था, इसमें से 32 दंपती परिवार परामर्श केंद्र पर आए। इसमें से 11 दंपती में सुलह हो गई और एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए। जबकि 20 दंपती को अगली तिथि पर बुलाया गया है और आठ मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 30 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोक परीक्षा...

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

error: Content is protected !!