आगरालीक्स. (Agra News 8th November ) आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर छाई धुंध में स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, गैस कटर से बस के आगे के हिस्सो को अलग कर यात्रियों को बाहर निकाला। एक की मौत.
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध छाई हुई थी, सुबह स्लीपर कोच बस मुरादगंज औरैया से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे पर बस चढ़ी, मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के पास स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

मची चीख पुकार, गैस कटर से काटकर निकाला आगे का हिस्सा
स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में टकराने के बाद फंस गई, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मगर, बस का आगे का हिस्सा ट्रक में फंसा हुआ था, इससे यात्रियों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। गैस कटर से बस के आगे के हिस्से को काटकर अलग किया गया, इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को एक एक कर बाहर निकाला गया। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं, कुछ को गंभीर चोट हैं। हादसे में बस के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।