
मीडिया द्वारा जेएनयू प्रकरण पर सवाल पूछे जाने पर आयुष मंत्री श्रीपद नायक बोलने से बचते रहे, इस पूरे प्रकरण में राजनीति को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो कुछ हुआ है वह बुरी प्रव्रत्ति है, इसे खत्म होना चाहिए। इस तरह का क्रत्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश भी यही चाहता है।
इससे पहले डॉ आरएस पारीक ने एक इंग्लिश न्यूज पेपर में छपे लेख का उल्लेख करते हुए कहा कि होम्योपैथी के बारे में लोग कम जानते हैं, इसलिए कुछ भी कह देते हैं। इससे उन्हें बचना चाहिए, होम्योपैथी इलाज का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज है। डॉ आलोक पारीक ने बताया कि अगस्त में होने जा रहे समारोह में वे इंटरनेशनल होम्योपैथिक मेडिकल लीग के अध्यक्ष बन जाएंगे। कमिश्नर प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्रा, एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया ने भी संबोधित किया।
Leave a comment