आगरालीक्स….(Agra News 9th November) आगरा में दीपावली पर जमकर धनवर्षा हुई, सोमवार को बैंक खुलते ही 250 करोड़ कैश जमा हुआ, 100 करोड़ के चेक क्लियर हुए।
आगरा में दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, सुबह से रात तक बाजारों में भीड़ लगी रही, चार से छह नवंबर के बीच रिकॉर्ड बिक्री हुई। मगर, बैंक बंद थी, इसलिए व्यापारी बैंकों में कैश जमा नहीं कर सके, चेक भी अटक गए।
सोमवार को खुली बैंक, 300 करोड़ कैश का लेनदेन
दीपावली की छुटटी के बाद सोमवार को बैंक खुले, बैंकों में सुबह से शाम तक लाइन लगी रही। लीड बैंक के अधिकारियों को मीडिया से कहना है कि सोमवार को बैंकों में 250 करोड़ कैश जमा हुआ और 50 करोड़ के कैश की निकासी हुई।
100 करोड़ के चेक हुए क्लियर
दीपावली पर बड़ी मात्रा में चेक से भी लेन देन हुआ, बैंकों में छुटटी के चलते 100 करोड़ के चेक अटके हुए थे, सोमवार को 100 करोड़ से अधिक के चेक क्लियर हुए। इस तरह 400 करोड़ से अधिक का लेनदेन बैंकों में हुआ है।

चमका सर्राफा बाजार, कपड़े और मिठाई की खूब बिक्री
दीपावली पर सबसे ज्यादा लेनदेन सर्राफा बाजार में हुआ, आटोसेक्टर में भी उछाल आया लेकिन कार की डिलिवरी कई महीने बाद की मिल रही थी इसलिए उम्मीद से कम लेनदेन हुआ। कपड़े और मिठाई की खूब बिक्री हुई, बड़े शोरूम से लेकर छोटे शोरूम में भी कपड़ों की अच्छी बिक्री हुई, भैया दूज पर दोपहर में ही मिठाई खत्म हो गई।