आगरालीक्स….(Agra News 9th November) आगरा देश में सबसे प्रदूषित शहर है, आंखों में जलन, गले में खरास और खांसी, सांस रोगियों की संख्या दोगुनी, जाने आगरा के किस क्षेत्र में प्रदूषण सबसे अधिक।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, मंगलवार सुबह अति सूक्ष्म कणों का स्तर बढ़ने से स्मॉग रहा। एक्यूआई 391 रिकॉर्ड किया गया। इससे सांस रोगियों को परेशानी हो रही है, सांस लेने में परेशानी होने लगी है।
आगरा देश का सबसे प्रदूषित शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने आठ नवंबर सोमवार शाम 4 को 139 शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जारी की. इसके मुताबिक, देश में सोमवार को को सबसे प्रदूषित शहर आगरा रहा. जहां की एक्यूआई 486 रहीं. वहीं, 475 एक्यूआई के साथ वृंदावन दूसरे और 437 एक्यूआई से गाजियाबाद तीसरा देश का प्रदूषित शहर रहा.

आगरा के इन क्षेत्रों में एक्यूआई सबसे अधिक
स्थान…………….. एक्यूआई
आवास विकास…….494
संजय प्लेस………….485
मनोहरपुर……………477
शास्त्रीपुरम………….488
शाहजहां पार्क………491
आंखों में जलन, सांस रोगियों की संख्या दोगुनी
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की आंखों में जलन हो रही है, बाहर निकलने पर लोगों को परेशानी हो रही है, गले में खरास और खांसी की समस्या से लोग परेशान हैं। एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि सांस रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है, वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं हैं और 20 मरीज आक्सीजन पर हैं।