
मथुरा के छटीकरा मार्ग स्थित अक्षयपात्र संस्था परिसर में विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई वाले चंद्रोदय मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2014 में किया था। 70 मंजिला मंदिर के निर्माण के लिए पूर्वी कोने में शेषनाग की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। सोमवार को शेषनाग की अष्टधातु की मूर्ति मंदिर परिसर से चोरी हो गई। मंगलवार सुबह गार्ड ने शेषनाग की मूर्ति के परिसर में न होने पर मंदिर प्रशासकों को जानकारी दी गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी भी मंदिर परसिर में पहुंच गए। डॉग स्क्वाइड के साथ ही प्रिंट भी लिए गए हैं। सिक्योरिटी होने के बाद भी मूर्ति चोरी कैसे हो गई, इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मंदिर के पीआरओ कमलयोगी ने मीडिया को बताया कि शेषनाग की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई है। इसका वजन करीब 2.5 किलोग्राम है। एसएसपी राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस टीम जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा होगा।
Leave a comment