
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने संजय प्लेस स्थित यूथ होस्टल के मैनेजर पद हेतु जनपद आगरा के पंजीकृत 35 से 62 वर्ष आयु के भूतपूर्व सैन्य अधिकारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता होटल मैनेजमेंट, एमबीए, एलएसडब्लू, एमएसडब्लू तथा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी अधिकारी को बोडिंग स्कूल या सैन्य सेवा का अनुभव हो। उन्होंने बताया कि मैनेजर पद हेतु 12 हजार रू0 प्रतिमाह पारिश्रमिक तथा 03 वर्ष के लिए संविदा पर रखा जायेगा जिसके लिए लोकल एरिया के आवेदक को वरीयता दी जायेगी। आवेदन पत्र का प्रारूप सैनिक कल्याण कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में देखा जा सकता है। इच्छुक सैन्य अधिकारी अपने डाटाबेस सहित कार्य दिवस में सम्पर्क करें।
Leave a comment