Monday , 24 February 2025
Home आगरा Diwali firecrackers stopped, pollution did not decrease in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Diwali firecrackers stopped, pollution did not decrease in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(12 November 2021 Agra News) आगरा प्रदूषित हवा का चैम्बर बना हुआ है. दिवाली के पटाखों को माना जा रहा था वजह. पटाखे चलना तो हो गए बंद पर प्रदूषण कम नहीं हुआ…ये है असली वजहें

आठ दिन से शहर की हवा जहरीली
लगातार आठ दिन से आगरा शहर जहरीली हवा का चैम्बर बना हुआ है और प्रशासन है कि इससे निपटने के लिए सख्ती से कदम नहीं उठा रहा है। दीपावली के बाद से शहर की आबोहवा बिगड़ी हुई है। शहर के कई इलाकों में स्थिति बेहद खराब है फिर भी उन इलाकों में हवा को प्रदूषित करने वाले कारकों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया है। प्रशासन ने हालांकि वायु प्रदूषण रोकने के लिए अहतियाती कदम उठाये हैं। प्रदूषण के लिए जिम्मेदार संस्थाओं को नोटिस जारी किये हैं, जुर्माना भी किया गया है लेकिन अभी तक इसका असर नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। अब सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

पटाखे चलना हुए बंद पर नहीं कम हुआ प्रदूषण
दीपावली के पहले से ही शहर की हवा प्रदूषित बनी हुई है। दीपावली बाद स्थिति खराब हो गयी और हवा का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दीपावली पर इसका कारण पटाखे माना गया लेकिन अब दीपावली को बीते आठ दिन हो चुके हैं। पटाखे चलना बंद हुए भी कई दिन हो गये लेकिन वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ है। दरअसल वायु प्रदूषण के लिए जो कारण जिम्मेदार हैं उन्हें रोकने के प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।

ये है हवा को प्रदूषित करने वाले कारण
शहर में कचरा जलाने पर रोक है, इसके बावजूद कई स्थानों पर कचरा जलाया जा रहा है। खुद नगर निगम कर्मी कचर इकट्ठा कर जलाते दिखाई दे रहे हैं। महानगर सीमा में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगी है फिर भी ट्रक प्रवेश कर रहे हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी है लेकिन निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। निर्माण सामग्री भी खुले में बिक रही है। निर्माण स्थलों पर भी निर्माण सामग्री को ढक कर नहीं रखा गया है। निर्माण कार्यस्थलों पर लगातार खुदाई चल रही है। इन सभी कारणों की वजह से धूल उड़ रही है। धूल के कण हवा में शामिल होकर उसे प्रदूषित बना रहे हैं।

निर्माणस्थलों को नहीं किया जा रहा कवर
शासन द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जल निगम की गंगाजल परियोजना, सीवर खुदाई कार्य, हाईवे पर आईएसबीटी पर फ्लाईओवर पर हाईवे अथ्योरिटी के कार्य, ग्रीन गैस की खुदाई आदि कार्य चल रहे हैं। निर्माणदायी संस्थाओं ने निर्माण स्थलों को कवर नहीं किया गया है और न ही निर्माण स्थलों को कवर किया जा रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने तीन दिन पहले निर्देशों की अवहेलना करने पर जल निगम पर 37.5 लाख का जुर्माना लगाया है इसके बाद भी निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। सड़कों की खुदाई का काम अब भी चल रहा है।

शहर का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर
आज सुबह भी शहर का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर बना हुआ था। सुबह साढ़े आठ बजे शहर का एक्यूआई 358 था जो कि खतरनाक की श्रेणी में आता है। सुबह संजय प्लेस में एक्यूआई सबसे ज्यादा 452 था। आवास कालोनी में में एक्यूआई 371, शास्त्रीपुरम में 362, शाहजहां गार्डन में 352 और दयालबाग 390 दर्ज किया गया।

Related Articles

बिगलीक्स

Mahakumbh 2025 : Devotees increases in Last two days of Mahakumbh snan

प्रयागराजलीक्स… महाकुंभ के अंतिम दो दिन, रविवार से भी ज्यादा भीड़, प्रयागराज...

बिगलीक्स

New Delhi News : Campaign against obesity, Nominate 10 people#Newdelhi

नईदिल्लीलीक्स..News Delhi . पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किए...

बिगलीक्स

Agra News : Blood donors honored in SNMC, Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने...

बिगलीक्स

Agra News : Taj Express cancel till 5th March 2025#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा से दिल्ली ताजएक्सप्रेस पांच मार्च तक रद,...

error: Content is protected !!