आगरालीक्स…..(Agra News 12th November ) आगरा में राजकीय बाल गृह में चार बच्चे हैं, इन्हें इनके परिजन लावारिस अवस्था में झाड़ियों और अस्पताल में छोड़ गए हैं। इनके नाम भी रख दिए गए हैं, फोटो जारी किए गए हैं जिससे इनके परिजनों का पता चल जाए।
आगरा के आगरा राजकीय बाल गृह शिशु द्वारा चार बच्चों के परिजनों से जुड़ी हुई जानकारी देने के लिए लोगों से अपील की है। 15 दिन में राजकीय बाल गृह शिशु में लोग जानकारी दे सकते हैं।
बच्चों को दिया जाएगा गोद
15 दिन में बच्चों के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है तो इन्हें गोद दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया राजकीय बाल गृह शिशु द्वारा शुरू की जाएगी।
