आगरालीक्स…(13 November 2021 Agra News) आगरा में बाल दिवस पर इस स्कूल में बच्चों के लिए टीचर्स ने डांस किया, गाने भी गाए और कई खेल भी खेले. बच्चों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक…
प्रिल्यूड में मनाया बाल दिवस
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक श्याम बंसल व प्राचार्या याचना चावला द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डा. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल ने छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए, कोविड नियमों का पूर्णतः पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या याचना चावला ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर वातावरण को प्रदूषण रहित बनाने तथा चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा़।

टीचर्स ने खेले खेल
इस प्रार्थना सभा का आयोजन विद्यालय के शिक्षकगण द्वारा किया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए विभिन्न खेल, सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी, लघु नाटिका, सामूहिक नृत्य, गीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देख छात्र बहुत ही प्रफुल्लित व उत्साहित हुए। सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम का संचालन शैक्षिकणिक समन्वयिका सुनीत कौर द्वारा किया गया।अंत में कक्षा 11 की छात्रा भाव्या कटियार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
