आगरालीक्स….. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच टोल प्लाजा पर जाम में नहीं फंसेंगे, अब टोल प्लाजा पर फास्टैग की तीन छह छह लेन बढ़ाई जा रही हैं, अब आठ लेन में फास्टैग की सुविधा दी जाएगी।
यमुना एक्सप्रेस वे 165 किलोमीटर लंबा है, आगरा से नोएडा के बीच तीन टोल प्लाजा हैं। आगरा में खंदौली, मथुरा और जेवर में टोल प्लाजा है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर टोल प्लाजा पर जाम लग जाता है, अभी आगरा से नोएडा के बीच दो दो लेन में ही फास्टैग की सुविधा है। इससे टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा रहा है। मगर, अब टोला प्लाजा पर फास्टैग लेन को बढ़ाया जा रहा है।

25 दिसंबर से नई सुविधा
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि आगरा से नोएडा के बीच दोनों तरफ की छह छह लेन में फास्टैग की सुविधा शुरू की जा रही है, इसके लिए अनुबंध कर दिया गया है। अब आठ लेन में फास्टैग की सुविधा होगी। इससे टोला प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा।