आगरालीक्स… पूर्व विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग के दोनों बेटे कोर्ट में तलब, आरोप उधार पैसे लिए थे, इसके एवज में चेक दे दिया, चेक बाउंस हो गया। 25 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश।

ये है मामला
आरोप है कि नगला हवेली कबीर खां शाहगंज निवासी शकील अहमद ने कोर्ट में वाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि दिसंबर 2018 में पूर्व विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग, उनके बेटे वैभव और सौरभ गर्ग ने छह लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में एक चेक 22 सितंबर 2019 की तिथि डालकर दिया। 19 अप्रैल 2019 को विधायक जगन प्रसाद गर्ग की म्रत्यु हो गई थी। उनकी म्रत्यु के बाद बैंक में चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी सूबा सिंह ने वैभव और सौरभ गर्ग को 25 जनवरी को कोर्ट में तलब किया है।