
उन्होंने कहा कि आगरा में सांप्रदायिक तनाव को बढऩे का मौका नहीं दिया जाएगा। सांप्रदायिक विवादों से निपटने के लिए पूरी रणनीति बनाई गई है।
डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम बडी चुनौती बना हुआ है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए जल्दी ही आगरा में वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा। इसमें आगरा जोन के सभी हेडकांस्टेबल को साइबर क्रिमिनल से निपटने की रणनीति के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजकल बैंक फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसके लिए पुलिस की क्षमता को बढ़ाना जरुरी है।
करें अच्छा व्यवहार
थानेदारों को थाने में अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। विवेचना के स्तर को बेहतर करने तथा महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष जोर देने के लिए भी कहा गया है। स्कूलों के आसपास छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाएगी।
Leave a comment