
संजय प्लेस में एलआईसी बिल्डिंग के पीछे सचिन बंसल का क्रिएटिव कम्प्यूटर सेल्स नाम से कम्प्यूटर और लैपटॉप शोरूम है। शुक्रवार रात वे 8 बजे शोरूम बंद कराकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह 10 बजे शोरूम के एक कर्मचारी का फोन आया कि यहां के ताले टूटे हुए हैं।
क्रिएटिव कम्प्यूटर शोरूम में चोरों ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए चोरों ने पहले शोरूम की लाइट काट दी, जिससे उनके फोटो कैमरे में कैद न हो सकें। इसके बाद कटर से शोरूम के ताले काट दिए। शोरूम के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे 88लैपटॉप चोरी कर लिए। शोरूम का शटर बंद करने के बाद चोर फरार हो गए।
चोरी की इस बड़ी वारदात ने संजय प्लेस की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। जिस जगह शोरूम है, वहां से 500 मीटर की दूरी पर थाना हरीपर्वत और 200 मीटर की दूरी पर संजय प्लेस पुलिस चौकी है। पुलिस दावा करती है रात में गश्त करने का। यदि पुलिस रात में मुस्तैदी के साथ गश्त करती, तो शायद पुलिस की नाक के नीचे हुई यह घटना नहीं होती।
आक्रोश
क्रियेटिव कम्प्यूटर से चोरी की घटना से संजय प्लेस के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रात में यहां गश्त का कोई इंतजाम नहीं है। रात के समय संजय प्लेस बाहरी तत्वों का अड्डा बन जाता है। कोई पूछताछ नहीं होती है और न ही पुलिस नजर आती है
Leave a comment