Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ World Heritage Week begins: free entry for tourists on historical monuments today
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

World Heritage Week begins: free entry for tourists on historical monuments today

115

आगरालीक्स…। विश्व धरोहर सप्ताह की आज से शुरूआत हो गई। पर्यटकों को ताजमहल को छोड़ सभी स्मारकों पर निःशुल्क प्रवेश दिया गया।

सैलानियों के चेहरे खिले

विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। विश्व धरोहर दिवस के पहले दिन आगरा के सभी ऐतिहासिक स्मारकों में सैलानियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को काफी संख्या में सैलानी ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुँचे थे। ताजमहल बंद होने के कारण आगरा किला पर सैलानियों की काफी भीड़ देखने को मिली। पर्यटकों को फ्री ही ऐतिहासिक स्मारक घूमने को मिला इससे उनकी खुशी दुगनी हो गयी।

लालकिला पर पर्यटकों का किया स्वागत

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर पर्यटन संस्थाएं भी लालकिले पर पहुँची। पर्यटन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लालकिला निहारने के लिए आनेवाले पर्यटकों का स्वागत किया और विश्व धरोहर दिवस की जानकारी भी दी। इस स्वागत को पाकर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

ताजमहल नहीं देख पाने से मायूसी

विश्व धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक स्मारकों को निहारने के लिए पहुँचे पर्यटकों का ताज न निहार पाने से मायूस भी हुए। उनका कहना था कि आज विश्व धरोहर दिवस है इसलिए आज तो ताजमहल खुलना चाहिए था। इस विशेष दिवस पर भी ताजमहल बंद होने से वो काफी मायूस है। आपको बताते चले कि शुक्रवार होने के कारण ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद है।

सभी को दिया गया नि:शुल्क प्रवेश

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क दिया गया। इसका लाभ भी पर्यटकों ने खूब उठाया और लालकिला, सिकंदरा स्मारक, एत्माद्दौला के साथ फतेहपुर सीकरी निहारने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुँचे। ताजमहल बंद होने के कारण भी इन स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ अधिक पहुँची।

शुक्रवार होने की वजह से बंद रहा ताजमहल

शुक्रवार होने के कारण बंद रहा ताजमहल

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर को सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क है। लेकिन मोहब्बत की निशानी का दीदार पर्यटक नहीं कर पाए है। क्योंकि शुक्रवार होने के कारण ताजमल बंद रहेगा। इसलिए यहां पर्यटकों का प्रवेश नहीं होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!