
ताज लिटरेचर फेस्टिवल में कैलेंडर विमोचन के बाद किताबनुमा केक जिस पर टीएलएफ लिखा था, काटने के लिए लाया गया। कपिल देव से जब केक काटने का आग्रह किया गया तो उन्होंने किताब को काटने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किताब को कैसे काट सकते हैं, लेकिन मैं इसके पेज खोलूंगा। इसके बाद उन्होंने केक को साइड से काटा। कपिल देव ताज लिटरेचर फेस्टिवल की सलाहकार समिति में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हर वक्त टीएलएफ के साथ हैं।
निदेशक हरविजय सिंह वाहिया ने कहा कि जिस देश में क्रिकेट को धर्म के रूप में जाना जाता है, उस क्रिकेट को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले कपिल देव ही हैं। कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट के प्रति भारतवासियों की दीवानगी को चरम पर पहुंचाया। टीएलएफ के निदेशक अतुल जैन ने टीएलएफ की जानकारी दी।
टीएलएफ के निदेशक अशोक जैन सीए ने कहा कि नजीर, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी और गालिब की धरती पर ही साहित्य का उत्सव हो सकता है। निदेशक अतुल जैन, पूरन डावर, क्लार्क शिराज के एमडी रूपक गुप्ता, मैनेजर एमपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वत्सला प्रभाकर, इरफान सलीम, संचालन संदेश जैन ने किया।
चल रही तैयारियां
ताज लिटरेटर फेस्टिवल के लिए होटल क्लार्क शिराज में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। होटल के परिसर में विशाल वाटर प्रूफ पांडाल तैयार किया गया है। मंच और स्टाल्स के लिए भी काम चल रहा है। आयोजकों ने बताया कि जल्द ही पांडाल बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें प्रदर्शनी और अन्य आकर्षण भी होंगे।
Leave a comment