Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ INTERNATIONAL SEMINAR: Eternal rain of knowledge fell on the devotees in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

INTERNATIONAL SEMINAR: Eternal rain of knowledge fell on the devotees in Agra

154

आगरालीक्स…आगरा में भक्तों पर हुई ज्ञानकी अम्रत वर्षा. आधुनिक संस्कृत काव्य परंपरा में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने विरचित अनासक्त महायोगी का स्थान जैसे विषय पर चर्चा की.

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी का आयोजन
आगरा में आज सोमवार को श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर में परम पूज्य अर्हं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 50 वे आचार्य पदारोहण के उपलक्ष्य में दो दिवसीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी के दौरान समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा आधुनिक संस्कृत काव्य परंपरा में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने विरचित अनासक्त महायोगी का स्थान जैसे विषय पर चर्चा की.

भक्तों पर ज्ञान की अमृत वर्षा की
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं चित्र आनवरण दीपप्रज्वलन के साथ किया गया. इस विद्वत अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को डॉक्टर जयकुमार जैन एवं डॉ मुकेश जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया. संगोष्ठी में डॉ श्याम कुमार जैन और डॉ अरुण कुमार जैन वहीं डां व्रषम प्रसाद जैन सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल थे. इन सभी वक्ताओं ने अपने अपने अपने विचार मुनिराज के सामने रखें. तो वहीं ही इस दौरान मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने भी विषय से संबंधित अपने विचार भक्तों के समक्ष रखें साथ ही इस दौरान मुनि श्री ने अपने श्रीमुख से भक्तों पर ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए भक्तों में धर्म की प्रभावना की जहां भक्तों को मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ. अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगरा दिगंबर जैन परिषद ने सभी वक्ताओं का सम्मान कर इस संगोष्ठी का समापन किया.

यह रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि कल मुनिराज ससंघ का मंगल विहार श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमलानगर के लिए सुबह:6:30 बजे डी ब्लॉक जैन मंदिर कमला नगर से होगा. मंच का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन,अनिल जैन रईस,अनिल जैन,नरेन्द्र जैन, दिलीप जैन,अभिषेक जैन,धुव जैन,शानू जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!