आगरालीक्स…..आगरा में कोरोना का एक सक्रिय केस है, कोरोना संक्रमित पौलेंड निवासी कारोबारी होम आइसोलेशन में हैं। 24 घंटे में 3364 सैंपल लिए गए।
आगरा में कोरोना का इस समय सिर्फ एक सक्रिय केस है. प्रशासन द्वारा मंगलवार को इसका अपडेट जारी किया. पिछले 24 घंटे में 3364 लोगों की जांच की गई जिसमें से कोई भी मरीज आगरा में नहीं मिला. बता दें कि आगरा में अब तक 25766 कोविड मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25307 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हो गए हैं. आगरा में तक 458 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.