आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने पति—पत्नी को अरेस्ट किया है. फाइनेंस कर्मी के साथ मिलकर फेक डॉक्युमेंट्स पर लिया था 20 लाख का लोन…मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई
आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने एक दंपत्ति को अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ फेक डॉक्युमेंट्स पर फाइनेंस कंपनी से 20 लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें इनकी मदद कंपनी के ही एक ऋण अधिकारी के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था. आरोपी फाइनेंस कर्मी अभी फरार है ओर उसकी तलाश की जा रही है.
इन दंपत्ति का नाम दीपक शर्मा उर्फ दीपक मुद्गल उर्फ दीपचंद्र निवासी जीवनी मंडी और पूनम शर्मा हैं. इन्होंने एक ही मकान पर तीन बार फर्जी डॉक्युमेंट लगाकर लोन लिया था. अब आरोपी ने फिर से एक फाइनेंस कंपनी से 20 लाख का लोन किलया था जिसमें फाइनेंस कर्मी पवन सोलंकी की मिली भगत शामिल थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है तो वहीं आरोपी फाइनेंस कर्मी पवन सोलंकी व दो अन्य आरोपी अतुल शर्मा व अमित शर्मा फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है.