आगरालीक्स…(25 November 2021 Mathura News) रेप पीड़िता ने की जहर खाकर सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर. चलती कार में हुआ था रेप. पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट…
हाइवे पर चलती कार में किया था रेप
आगरा दिल्ली हाइवे पर चलती कार में युवती के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है, जबकि कार चलाने वाला युवक अभी फरार है. इधर रेप से आहत युवती ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की. परिजनों ने उसे हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि मंगलवार को पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा देकर लौट रही कोसीकलां की रहने वाली एक युवती के साथ उसके ही दोस्त ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप किया था. आरोपी का नाम तेजवीर सिंह बताया गया है और वह पलवल का रहने वाला है. रेप करने के बाद आरोपियों ने युवती को चलती कार से हाइवे पर फेंक दिया था. युवती ने किसी तरह घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनेां को दी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सुसाइड की कोशिश की
बुधवार को परिजन उसे घर ले आए थे. बताया जाता है कि घर पहुंचने पर युवती ने चूहा मारने की दवा खा ली जिसके बाद उसकी हालत बहुत बिगड़ गई. परिजनेां को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसे केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है. इधर मामला हाइलाइट होने के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी तेजवीर को पलवल जिले के मुडकुटी थाना के गांव मोहनपुर से अरेस्ट कर लिया. उसने पूछताछ में नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती के साथ रेप की बात कही है. कार चला रहे युवक का नाम दिगंबर है जो कि अभी फरार है.