आगरालीक्स ..(Agra News 26th November).आगरा में व्यापारियों के बेटों द्वारा 11 वीं के छात्र का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के मामले में पीड़ित छात्र के बयान दर्ज किए गए। छात्र ने अपने बयान में घटना की पुष्टि की है।
आगरा के न्यू आगरा निवासी 11 वीं के छात्र के घर दो दोस्त पहुंचे, इन दोनों के पिता व्यापारी हैं। 11 वीं का छात्र उस समय बाथरूम में नहा रहा था, बाथरूम से बाहर निकलते समय दोस्तो ने तौलियां खींच दी और अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना दिया। इस वीडियो को तीन महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। 11 वीं के छात्र को इसकी जानकारी हुई तो वह तनाव में आ गया, इस मामले में 11 वीं के छात्र की मां ने थाना न्यू आगरा में दोस्तों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

छात्र के दर्ज किए गए बयान
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि पीड़ित छात्र के बयान दर्ज किए गए हैं। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को हटा दिया गया है। अभी मूल वीडियो नहीं मिला है, पूछताछ की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।