नईदिल्लीलीक्स…। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद भारत-ए क्रिकेट टीम का दौरा रद्द होने के आसार हो गए हैं। मुख्य टीम के दौरे परभी संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
कोरोना के नये वैरिएंट से दहशत
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के बाद दक्षिण अफ्रीका पर अमेरिका समेत कई देशों ने कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। हवाई उड़ानों को रोक दिया गया है।
आगरा का क्रिकेटर भी है टीम का हिस्सा
भारत-ए क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है, जिसमें आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर भी खेल रहे हैं।
एक टेस्ट मैच खेला जा चुका है
एक आधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ खेला भी जा चुका है। लेकिन इस बीच कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की हवाई सेवाओँ पर रोक लगा दी है। आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। इन खिलाड़ियों को लेकर इनके परिजनों में भी चिंता है। ऐसे हालात को देखते हुए इस दौरे को रद्द किया जा सकता है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर भी संशय के बादल वहीं भारत की मुख्य टीम भी अगले माह से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। तीन जनवरी से पहला टेस्ट खेला जाना है लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चिंता के मद्देनजर इस दौरे को स्थगित किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बारे में संकेत दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि भारत-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर आखिरी टेस्ट मैच खेले बिना ही दौरा रद्द कर दिया गया था।