आआगरालीक्स…(Agra News 30th November).आगरा मास्टर प्लान 2031 में कमियां मिलने पर लखनऊ से लौटा दिया है। बिल्डरों के दबाव में लैंडयूज बदलने पर आपत्ति दर्ज की गई है। यूपीएसआईडीसी को मास्टर प्लान से बाहर रखने के निर्देश दिए हैं।
आगरा के विकास के लिए एडीए द्वारा मास्टर प्लान 2031 का ड्राफ़्ट एक कंपनी द्वारा तैयार कराया गया है। ड्राफ़्ट को सोमवार को एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्रय पैंसिया ने आवास आयुक्त अजय चौहान के सामने प्रस्तुत किया।
लैंडयूज में बदलाव पर आपित्त
आवास आयुक्त ने मास्टर प्लान 2031 में यमुना नदी के किनारे के लैंडयूज का निर्धारण करने पर सवाल उठाए। बिल्डरों के दबाव में लैंडयूज में बदलाव न करने की चेतावनी देते हुए लैंडयूज को लेकर कई आपत्तियां जताई हैं। इसके साथ ही बाजार, स्ट्रीट, व्यावसायिक भू उपयोग के निर्धारण में एक रुपता न होने पर आपत्ति की है।

यूपीएसआईडीसी को रखा जाएगा बाहर आगरा, आज बैठक
मास्टर प्लान 2031 से यूपीएसआईडी को बाहर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब संशोधित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए मंगलवार को एडीए कार्यालय में बैठक बुलाई गई है, इसमें मास्टर प्लान तैयार करने वाली कंपनी के अधिकारी भी शामिल होंगे।
मार्च 2021 में लागू होना था मास्टर प्लान
आगरा का मास्टर प्लान 2031 मार्च 2021 में लागू होना था। मगर, अभी तक मास्टर प्लान 2031 का ड्राफ़्ट भी फाइनल नहीं हुआ है।