आगरालीक्स …आगरा में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, हादसे में शादी से लौट रहे आगरा के युवक की मौत।
आगरा में बुधवार सुबह आगरा कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर में कल्पना ढ़ाबे के पास आगरा की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

शादी से लौट रहे थे, हादसे में मौत
हाइवे में कार सवार गायित्री विहार, कालिंदी विहार थाना एत्माउददौला निवासी सालिगराम की मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सालिगराम अपने परिवार के साथ शिकोहाबाद में शादी में शामिल होने गए थे, वहां शादी में शामिल होने के बाद बुधवार सुबह आगरा लौट रहे थे। एत्मादपुर पर हादसे में उनकी मौत हो गई।