आगरालीक्स…(1 December 2021 Agra News) आगरा में बस आपके एक फोन कॉल पर हाजिर होंगे डॉक्टर साहब. घर बैठे लैब टेस्ट, 24/7 एम्बुलेंस सर्विस के साथ फ्री में टेलीकंल्टेशन की सुविधा भी..मेडफो ने लांच किया निशुल्क आनलाइन स्वास्थ्य परामर्शन कार्यक्रम
बस एक फोन कॉल, तुरन्त हाजिर होंगे डॉक्टर साहब
8856988569 पर सिर्फ एक फोन कॉल। आपके हर मर्ज के इलाज के समाधान के साथ हाजिर होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर। वह भी 24 घंटे। मेडफो द्वारा ताजनगरी में स्वास्थ्य सम्बंधी निशुल्क परामर्श के लिए कार्यक्रम को मेयर नवीन जैन ने होटल होली-डे-इन में दीप जलाकर लॉन्च किया। इस अवसर पर विधायक उदयभान सिंह व हेमलता दिवाकर भी मौजूद थी। लक्ष्य मार्च माह तक पूर्वी भारत के 16 शहरों में (विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां, विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है) निशुल्क सेवाएं मुहैया कराना है, जिसमें आगरा सहित अब तक पांच शहरों में (हल्द्वानी, सोनीपत, पानीपत, काशीपुर) सेवाएं शुरु कर दी गईं हैं।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होगा प्रयास
मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने मेडफो को इस सामाजिक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि 45 लाख के करीब आबादी वाले शहर में गरीब व मध्यम परिवार के लोग भी हैं। आर्थिक कारणों से सभी लोगों की पहुंच विशेषज्ञों तक सम्भव नहीं हो पाती। ऐसे में मेडफो द्वारा शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह प्रयास वरदान साबित होगा। विधायक चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने भी जीवन की सबसे पहली प्राथमिकता स्वस्थ शरीर बताया है। शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन की हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। वहीं विधायक हेमलता दिवाकर ने कहा कि महिलाओं के लिए यह निशुल्क सेवाएं बेहद लाभकारी होंगी। क्योंकि महिलाएं परिवार का खयाल रखने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में सिर्फ एक फोन कॉल से सभी समस्याओं का निदान मिलना महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर होगा।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से मेडफो के सीईओ शशांक सेनी, एजीएम कोका-कोला अमित गोयल, मैनेजर मनीष डोगरा, शिव मेहता, राहुल रावत, ऋषभ भारती आदि उपस्थित थे। संचालन जूली कुमारी ने किया।