आगरालीक्स…(Agra News 1st December ).. आगरा सहित देश दुनिया की दोपहर 1 बजे तक की खबरें। कृषि आंदोलन के कारण किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं, आगरा का मौसम बदला, छाए बादल।
दिल्ली में आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर घटाया वैट।
कृषि आंदोलन के कारण किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में लिखित जवाब दिया है। इसके अनुसार, कृषि आंदोलन के कारण किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए मुआवजे का कोई सवाल नहीं है।

ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट, नए वैरिएंट के लिए बूस्टर डोज ला सकता है सीरम इंस्टीटयूट,पूनावाला ने कहा जरूरत पड़ी तो छह महीने के अंदर तैयार हो जाएगी बूस्टर डोज।
यूपी टेट पेपर लीक मामला
परीक्षा नियामक अधिकारी संजय उपाध्याय को एसटीएफ ने किया अरेस्ट, इसके साथ ही यूपी एसटीए फ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी आरएसएम फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद कोभी अरेस्ट कर लिया है। इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने दिया था।
आगरा में छाए बादला, 13.8 डिग्री रहा तापमान
आगरा में बुधवार को मौसम का मिजाज भी बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली है। हालांकि सुबह का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा।