आगरालीक्स…(1 December 2021 Agra News) आगरा में बुधवार को सैकड़ों जिन भक्तों ने की श्रीजी की भक्ति. मुनिश्री ने मनुष्य गति के साथ—साथ कर्म के बंधनों के बारे में बताया…
कमला नगर स्थित जैन मंदिर में चल रहा कार्यक्रम
आज बुधवार को कमला नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर पार्क डी ब्लॉक में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आठ दिवसीय श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है. नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान के पांचवें दिन विधानचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश जैन शास्त्री के द्वारा विधान में सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों को पूरे विधि विधान के साथ श्री जी की भक्ति कराई गई. इस विधान की शुरुआत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन का मुकेश जैन बिटुमिन को मिला. मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मनोज जैन,उमेश जैन सिंघई परिवार को मिला. सभी सभी इंद्र-इंद्राणियों ने संगीतमय 864 अर्घ्य भगवान को समर्पित किए. इस दौरान भक्तों ने मुनि श्री के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने भक्तों को भगवान की भक्ति कराते हुए भक्तों में धर्म की प्रभावना की इस दौरान मुनि श्री ने मनुष्य गति के साथ- साथ कर्म के बंधनों के बारे में बताया. शाम 5:30 से 6:30 के मध्य मुनि श्री ससंघ की गुरुभक्ति एवं मंगल आरती की गई. सायः 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमारी राशि जैन एंड ग्रुप के कलाकारों द् द्वारा भारत नाटयम पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी गई. इस कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल द्वारा किया गया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि यह नंदीश्वर दीप महामंडल विधान मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 4 दिसंबर तक चलेगा.
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रमोद जैन,अनिल रईस,नरेश जैन सुरेश पांडया,हरीश जैन,राकेश बजाज,अनिल जैन,जीवन जैन अहिंसा,वीरेन्द्र जैन,शीतल जैन,नीरज जैन,ध्रुव जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन संजीव जैन, संस्कृति जैन,शशी जैन,वदना जैन,ममता जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.